जंगल में लगी आग (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वन विभाग वनाग्नि की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों के साथ ही जहां पर आग लगने की घटना नहीं हुईं या कम हुईं हैं, उन पर भी फोकस करेगा। इन जगहों की डिटेल जुटाकर महकमा संबंधित जगहों पर पूर्व सुरक्षा तैयारी करेगा।
राज्य में जंगल की आग की चुनौती से निपटने को लेकर कई तरह से तैयारी करता है। इसमें जहां पर आग लगने की घटनाएं पूर्व में हुई हैं, उनको संवेदनशील मानता है, वहां पर अधिक ध्यान दिया जाता है। इसके आधार पर कई बार बजट का आवंटन करने के साथ कर्मियों की तैनाती भी होती है।