फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: जंगल की आग घर के पास पहुंची, बुझाते समय नवविवाहिता झुलसी

Sun, 02 Jun 2024 10:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग

सार

पुलिस ने बताया कि देवप्रयाग के चाका मार्ग स्थित गोदाण गांव में रविवार शाम करीब चार बजे जंगल की आग घरों तक पहुंच गई। नवविवाहिता पूजा (21) अपने घर से सटे खेत में फैली आग को बुझा रही थी, तभी वह उसकी चपेट आ गई।
विज्ञापन
जंगल में भड़की आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंगल की आग घर से सटे खेत में पहुंचने पर उसे बुझाते समय एक नवविवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। 80 फीसदी से अधिक जली विवाहिता को सीएचसी बागी लाया गया, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि देवप्रयाग के चाका मार्ग स्थित गोदाण गांव में रविवार शाम करीब चार बजे जंगल की आग घरों तक पहुंच गई। नवविवाहिता पूजा (21) अपने घर से सटे खेत में फैली आग को बुझा रही थी, तभी वह उसकी चपेट आ गई। उसके सास, ससुर जब तक वहां पहुंचे तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। 

सीएचसी प्रभारी डॉ. अंजना गुप्ता की ओर से दी गई सूचना पर तहसीलदार एसएस रावत व पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। पूजा का पति अरविंद सिंह विदेश में है। उसे घटना की सूचना दे दी गई है। पूजा की दो साल पहले ही शादी हुई है। पूजा का मायका भरपूर पट्टी के कुर्न गांव में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें