बजट की नहीं है कोई कमी
वनाग्नि प्रबंधन के लिए वर्ष 2021-22 में कुल 21 करोड़ 56 लाख 76 हजार रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इमसें से आरक्षित वनों की वनाग्नि सुरक्षा के लिए राज्य सेक्टर से 1408.26 लाख रुपये और सिविल सोयम एवं वन पंचायती वनों की सुरक्षा के लिए राज्य सेक्टर से 500.24 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके अलावा फॉरेस्ट फायर प्रिर्वेशन एंड मैनेजमेंट केंद्र पोषित योजना के तहत 248.27 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसी धनराशि से अभी तक 198.81 लाख रुपये प्राप्त हो चुके हैं।
इस वर्ष अब तक स्थापित किए 1317 क्रू स्टेशन
फायर सीजन (15 फरवरी से 15 जून) के दौरान वन विभाग हर हाल करीब 17 सौ से अधिक क्रू स्टेशन स्थापित करता है, मगर इनमें अधिकांश अस्थायी होते हैं। वन क्षेत्रों में आग की सूचना मिलने पर इनमें तैनात कामर्कि व श्रमिक आग बुझाने में जुटते हैं। इस बार राज्य के 13 जिलों में अब तक 1317 क्रू स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें...सिहर उठा रुड़की: चाकू से पत्नी का पेट चीर रहा था हैवान और तड़प रहे थे बच्चे, पढ़ें कातिल का खून खौला देने वाला कबूलनामा