फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चार जगहों पर जंगलों में लगी आग, दो जगह बुझाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी क्षेत्र में शनिवार को चार जगहों पर जंगलों में आग लग गई। दो स्थानों पर वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत केे बाद आग बुझा दी। लोहारी गांव और दातून के पास खबर लिखे जाने तक सफलता नहीं मिली थी। आग का दायरा लगातार बढ़ रहा था। इससे वन संपदा और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन


पहली घटना प्रभाग की चुरानी रेंज अंतर्गत ग्राम क्वासा नागथात क्षेत्र के जंगल की है। यहां अचानक दिन में लगभग दो बजे आग लगी। गांव के पास आग पहुंचने की संभावना को देखते हुए ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। वन विभाग की टीम ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दूसरी घटना बाढ़वाला के निकट उत्तरी बिन्हार कक्ष संख्या दो की है। यहां पर कूड़े में लगाई गई आग वन क्षेत्र में पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तीसरी घटना भूमि संरक्षण वन प्रभाग की ही चुरानी रेंज के अंतर्गत ग्राम लोहारी की है। यहां शनिवार दोपहर अचानक जंगलों में आग भड़क गई। चौथी घटना दातून के पास की है। यहां दोपहर दो बजे जंगल में लगी आग देर रात दस बजे नहीं बुझ सकी थी।
विज्ञापन


डीएफओ भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी केएन ने बताया कि ग्राम क्वासा नागथात क्षेत्र, बाढ़वाला के पास उत्तरी बिन्हार कक्ष संख्या दो में आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि चुरानी के जंगलों में आग पर काबू करने के प्रयास जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें