फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बिरमोऊ कांडी में बनेगा शिवगंगा मंदिर और वेद विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के बिरमोऊ कांडी में शिवगंगा मंदिर और वेद विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। कार्य के लिए एक समिति का गठन किया गया है। शनिवार को जौनसार बावर क्षेत्र के हरिद्वार के कुल पुरोहित कन्हैया मल्ल की अध्यक्षता में लोनिवि के विश्राम गृह में बैठक आयोजित की गई। इसमें उपलगांव और सैली खत के ठाना, टुंगरा, बिरमोऊ, रिखाड़, छटोऊ आदि गांव के ग्रामीण शामिल रहे। तीर्थ पुरोहित कन्हैया मल्ल ने बताया कि बिरमोऊ के ग्रामीणों ने उन्हें कुछ वर्ष पूर्व बिरमोऊ कांडी में एक भूखंड मंदिर के निर्माण के लिए दान दिया था। बताया कि दान की भूमि पर शिवगंगा मंदिर और वेद विद्यालय का निर्माण जौनसार बावर के सभी यजमानों के सहयोग से पूर्ण किया जाएगा। बताया कि निर्माण कार्य की देखरेख के लिए एक समिति का गठन किया गया है। समिति में बिरमोऊ गांव निवासी दिनेश सिंह अध्यक्ष, ठाना गांव निवासी राजेंद्र जोशी उपाध्यक्ष, कुंदन सिंह तोमर कोषाध्यक्ष, सालकराम जोशी, दिनेश चौहान, भाव सिंह रावत को संयुक्त रूप से सचिव चुना गया। प्यारे राम, मुकेश जोशी, राजेंद्र सिंह, महावीर सिंह और कुंदन को संरक्षक मनोनीत किया गया है। इस मौके पर कपिल जोशी, बलवीर सिंह, मोहर सिंह चौहान, दिग्पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें