देहरादून में वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने आईटी पार्क क्षेत्र के एक मकान से दुर्लभ प्रजाति की छिपकली में शामिल मॉनिटर लिजर्ड को पकड़ा है। फिलहाल उसे जंगल में छोड़ दिया है। आईटी पार्क निवासी अंकित भारद्वाज के घर में मॉनिटर लिजर्ड न जाने कहां से पहुंच गई।
इसे देखते ही घर में हड़कंप मच गया। इससे घर में भीड़ भी जुट गई। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान को दी। प्रभागीय वन अधिकारी के आदेश पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और जद्दोजहद के बाद मॉनिटर लिजर्ड को पकड़ा। रेस्क्यू टीम में शामिल रवि जोशी ने बताया कि मॉनिटर लिजर्ड को फिलहाल जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया है।
बंदरों के आतंक से निजात मिले
बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग लेकर बुधवार को पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल डीएफओ से मिला। उन्होंने बताया कि कई क्षेत्रों में बंदरों में काफी आतंक है। वहीं, दूसरी ओर उन्होंने मानसून में आंधी-पानी को देखते हुए सूखे पेड़ों को काटने व लॉपिंग करने की भी मांग की। इस पर डीएफओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान पार्षद भूपेंद्र कठैत, कमल थापा, चुन्नी लाल, संयज नौटियाल, योगेश घाघट, सतेंद्र नाथ आदि मौजूद रहे।