फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: वन महकमे ने उल्लू के शिकार को लेकर किया अलर्ट, स्थानीय लोगों से की सहयोग की अपील

Wed, 16 Oct 2024 04:21 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पुलिस ने उल्लू के मिलने वाले स्थानों पर विशेष तौर पर गश्त करने और नजर रखने को कहा गया है। मुखबिरों के साथ स्थानीय लोगों का सहयोग और सूचना प्राप्त करने को कहा है, जिससे अगर कोई अराजक व्यक्ति की हलचल हो तो उसका समय रहते पता चल सके।
विज्ञापन
उल्लू (सांकेतिक - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन विभाग ने उल्लू के शिकार की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के सभी डीएफओ और टाइगर रिजर्व, अभयारण्यों के निदेशकों को संवेदनशील जगहों पर गश्त बढ़ाने और स्थानीय लोगों से अधिक संपर्क में रहने को कहा है।

दिवाली के समय उल्लू के शिकार बढ़ने की आशंका रहती है। अंधविश्वास के चलते दिवाली के समय होने वाली एक तांत्रिक पूजा में उल्लू की बलि देने की बात कही जाती है, इसके चलते अंधविश्वास में शामिल लोग उल्लू के लिए कोई भी कीमत देने को तैयार रहते हैं।

विज्ञापन


ऐसे में उल्लू के शिकारी सक्रिय हो जाते हैं। इस खतरे की आशंका के चलते प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव ने अलर्ट जारी किया है। इसमें उल्लू के मिलने वाले स्थानों पर विशेष तौर पर गश्त करने और नजर रखने को कहा है। मुखबिरों के साथ स्थानीय लोगों का सहयोग और सूचना प्राप्त करने को कहा है, जिससे अगर कोई अराजक व्यक्ति की हलचल हो तो उसका समय रहते पता चल सके।

ये भी पढ़ें...Pithoragarh: मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलिकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैडिंग, खराब मौसम के बीच खेत में उतारा गया

प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि इस समय उल्लू के शिकार की घटना की आशंका अधिक रहती है। इसके दृष्टिगत राज्य डीएफओ व अन्य अधिकारियों को अलर्ट करने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ यूसी तिवारी कहते हैं कि सभी संवेदनशील जगहों पर विशेष तौर पर ध्यान रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें