उत्तराखंड आने वाले विदेशी पर्यटकों की विकास दर आर्थिक सर्वेक्षण 2019 के अनुसार लगातार बढ़ रही है, लेकिन देशव्यापी नजरिये से देखें तो एक ही बात मुंह से निकलती है कि गोवा तो गोवा है जनाब।
आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2017 में पूरे देश में एक करोड़ चार लाख विदेशी पर्यटक आए। इसमें से गोवा में सबसे ज्यादा 89 लाख पर्यटकों की आमद रही। यानी कुल विदेशी पर्यटकों का बहुत बड़ा हिस्सा गोवा ने अपनी ओर खींचा।
इसके बाद केरल का नंबर रहा, जहां एक लाख विदेशी पर्यटक पहुंचे। पड़ोसी राज्य हिमाचल में 36 हजार पर्यटक आए, जबकि उत्तराखंड में इनकी संख्या 13 हजार रही। कहा जा सकता है कि विदेशी पर्यटकों की विकास दर अच्छी बात है, लेकिन अभी और भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।
उत्तराखंड-03 करोड़ 45 लाख
हिमाचल-01 करोड़ 91 लाख
कुल पर्यटकों में विदेशी पर्यटक
उत्तराखंड-0.4 प्रतिशत
हिमाचल-2.4 प्रतिशत
विदेशी पर्यटकों की विकास दर
उत्तराखंड-25.79 प्रतिशत
हिमाचल-4.02 प्रतिशत
सभी पर्यटकों की विकास दर
उत्तराखंड-8.82 प्रतिशत
हिमाचल-6.29 प्रतिशत