फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां मस्जिद में विदेशियों के नमाज पढ़ने से मच गया हड़कंप, एक्टिव हुई इंटेलिजेंस

Sat, 17 Mar 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग - फोटो : amar ujala file photo
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुद्रपुर में आवास विकास चौकी क्षेत्र स्थित मस्जिद में कुछ विदेशी युवकों के नमाज पढ़ने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की छानबीन के लिए खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया। होटलों में रुकने वाले विदेशियों के बारे में भी पुलिस पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर जगतपुरा स्थित गरीब नवाज मस्जिद में लोग जुमे की नमाज अदा कर रहे थे। इसी दौरान चार विदेशी युवक मस्जिद में पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ जुमे की नमाज पढ़ी। उसके बाद गाड़ी में बैठकर लौट गए।

देर शाम आवास विकास चौकी पुलिस को मामले की सूचना मिली तो चौकी प्रभारी होशियार सिंह ने मस्जिद पहुंचकर मौलाना अयाजुल कादरी से पूछताछ की। मौलाना कादरी ने भी कुछ विदेशी लोगों के मस्जिद में नमाज पढ़ने की बात कही, लेकिन विदेशी कहां से आए थे और कौन थे, इसकी जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन

विदेशियों के बारे में पुलिस के विदेश शाखा को भी कोई जानकारी नहीं

पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल खुफिया तंत्र होटलों में छानबीन करने के साथ ही टूरिस्ट वीजा पर आने वाले विदेशियों के ऑनलाइन रिकॉर्ड को भी खंगाल रहा है।

इधर, मस्जिद में आकर नमाज पढ़ने वाले विदेशियों के बारे में पुलिस के विदेश शाखा को भी कोई जानकारी नहीं है। किसी भी विदेशी के जिले में आने पर उसे विदेश शाखा या थाना पुलिस को सूचना देनी पड़ती है।

साथ ही होटल में रुकने पर सी फार्म जमा करना होता है, लेकिन नमाज पढ़ने विदेशी कहां से आए और कहां रुके, इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी विदेश शाखा के पास नहीं है। नमाज पढ़ने वालों ने भी पुलिस या विदेश शाखा को अपनी जानकारी नहीं दी। 
 
विज्ञापन

सिडकुल के होटल में कुछ दिन पूर्व रुके थे नाइजीरियन 

sadanand date
सिडकुल स्थित एक होटल में कुछ दिन पूर्व कुछ नाइजीरियन रुके भी थे, लेकिन सभी ने 10 मार्च को होटल छोड़ दिया था। सिडकुल में व्यापार की दृष्टि से विदेशियों का आवागमन रहता है। ऐसे में पुलिस सिडकुल में भी जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही पुलिस ने बनबसा बॉर्डर पर भी विदेशियों के आवागमन की जानकारी जुटाई है। 

जगतपुर की मस्जिद में कुछ विदेशी लोगों द्वारा नमाज पढ़े जाने की सूचना मिली है, जिसकी छानबीन की जा रही है। वैसे किसी विदेशी की ओर से मंदिर या मस्जिद में पूजा करना या नमाज पढ़ना किसी अपराध में नहीं आता। फिर भी खुफिया विभाग को जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी 

शुक्रवार को मैंने मस्जिद में नमाज पढ़ाई गई। कुछ विदेशियों ने भी जुमे की नमाज पड़ी। अनुमान लगाया जा रहा है कि नमाज पढ़ने वाले विदेशी सूडान से आए थे, लेकिन उनके बारे में हमने कोई जानकारी नहीं जुटाई।
- मौलाना मोहम्मद अयाजुल कादरी, गरीब नवाज मस्जिद, जगतपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें