दल का नेतृत्व ऑस्ट्रेलिया के जैफरी ब्रूस करेंगे। जबकि स्थानीय युवा अभिलाष बिष्ट दल के गाइड होंगे। इसके अतरिक्त 6 से 7 पोर्टर भी दल में शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार (आज) को सभी पर्वतारोही गंगोत्री धाम से भोजवासा, गोमुख व नंदनवन होते हुए वासुकी ताल पहुंचेंगे।
जहां एडवांस बेस कैंप व समिट कैंप स्थापित करने के बाद समुद्र की सतह से 7075 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सतोपंत पीक का आरोहण किया जाएगा। अभियान दल 17 सितंबर को वापस जिला मुख्यालय लौटेगा।
मौजूदा वक्त में गंगोत्री नेशनल पार्क स्थित चोटियों में तीन से चार अभियान दल पहुंच चुके हैं, जबकि सितंबर माह में कई अन्य दल भी यहां आने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं हाल ही में भारत सरकार द्वारा 137 चोटियों को विदेशी पर्वतारोहियों के लिए खोला गया है। जिसमें से सर्वाधिक 51 चोटियां उत्तराखंड में मौजूद हैं।