I
Iपहली बार उत्तराखंड फुटबॉल खेलने आए नीदरलैंड के मास्टर खिलाड़ी उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू हुए। वहीं, अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली फुटबॉल मुकाबलों में दोनों देशों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।I
Iसोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली फुटबॉल प्रतियोगिता में भारत और नीदरलैंड के बीच 50 प्लस और 60 प्लस के मैच खेले गए। 50 प्लस वर्ग में खेला गया पहला मैच एक-एक के स्कोर से ड्रॉ रहा। भारत के लिए फारवर्ड खिलाड़ी रूद्र बहादुर छेत्री और नीदरलैंड के लिए रिमी गोल करने में सफल रहे। इसके बाद 60 प्लस वर्ग में खेले गए मैच में नीदरलैंड ने 3-0 के स्कोर से भारत को हराया।
I
Iनीदरलैंड के लिए हेंग, ओदायी व एप्पल ने शानदार गोल किए। मुकाबले के पहले विदेशी खिलाड़ियों के स्वागत के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मास्टर्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन सोसाइटी के अध्यक्ष विपिन बलूनी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से उत्तराखंड की नई पीढ़ी को फुटबॉल की तकनीक व कौशल को जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत व नीदरलैंड के फुटबॉल में बहुत अंतर है। नीदरलैंड टीम के सभी सदस्यों को स्मृति चिह्न देखकर सम्मानित किया गया।I
Iइस मौके पर संतोष बडोनी, मोइन खान, विनोद पांडे, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, कमला जायसवाल, दिनेश चंद्र ढोंडियाल, बीएम बछेती, जेएस भंडारी, पीसी खंडवाल, जेपी पोखरियाल, भूपेंद्र रावत, महिपाल सिंह, पूजा गुसाई, मनीष रणकोटी आदि मौजूद रहे।I