फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sub Junior National Championship: पहली बार उत्तराखंड के आठ जिमनास्ट यूपी में दिखाएंगे दमखम, 20 से होगा आयोजन

Mon, 18 Mar 2024 12:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

जिमनास्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 20 से 22 मार्च तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में देश भर से विभिन्न टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
जिमनास्ट - फोटो : Getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित होने वाली सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में पहली बार उत्तराखंड के सबसे ज्यादा आठ जिमनास्ट अपना दम दिखाएंगे। जबकि बालिका वर्ग में जिमनास्ट ईशा नेगी अकेले प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विज्ञापन


जिमनास्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 20 से 22 मार्च तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में देश भर से विभिन्न टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम 18 मार्च को दून से प्रयागराज के लिए रवाना होगी।

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में निगरानी का ये है प्लान, आसमान से रखी जाएगी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


जिमास्टिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव प्रमोद चौधरी ने बताया बालक वर्ग की टीम में मितुल, मेंहुल, ईश्गुन, रनवीर, आदित्य मांगलिक, कार्तिक भारद्वाज और अनमोल भारद्वाज ने जगह बनाई है। जबकि बालिका वर्ग में सिर्फ ईशा नेगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इनके साथ अरुण त्रिपाठी व दीपिका कोच और भारत टीम मैनेजर की भूमिका निभाएंगे।I

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें