फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पहली बार गौचर से बदरीनाथ धाम के लिए शुरू होगी हेली शटल सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
- थंबी एविएशन करेगी हेली सेवा का संचालन
विज्ञापन

- गौचर से बदरीनाथ आने-जाने का किराया 22 हजार रुपये प्रति यात्री तय
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। केदारनाथ धाम की तर्ज पर पहली बार बदरीनाथ धाम के लिए हेली शटल सेवा संचालित की जाएगी। आगामी चारधाम यात्रा से गौचर हवाई पट्टी से बदरीनाथ धाम के लिए शटर सेवा चलेगी। हेली सेवा का दोनों तरफ का किराया 22 हजार रुपये प्रति यात्री तय किया गया।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने टेंडर के माध्यम से बदरीनाथ धाम के लिए हेली सेवा संचालित करने के लिए थंबी एविएशन का चयन किया है। गौचर से बदरीनाथ धाम के लिए प्रतिदिन आठ से नौ शटल संचालित की जाएगी, इससे एक दिन में 40 से 50 श्रद्धालु हेलिकॉप्टर से यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि हेली सेवा से प्रतिदिन 20 से 25 श्रद्धालु उसी दिन दर्शन कर वापसी करेंगे। जबकि 20 से 25 श्रद्धालुओं की अगले दिन वापसी होगी। बदरीनाथ धाम हेली सेवा के टिकट बुकिंग थंबी एविएशन की बुकिंग वेबसाइट https://helitaxii.com के माध्यम से की जाएगी। बुकिंग प्रक्रिया इस सप्ताह के अंत शुरू कर दी जाएगी। हेली सेवा का किराया आने-जाने का प्रति यात्री 22 हजार रुपये तय किया गया। आईआरसीटीसी के माध्यम से बदरीनाथ हेली सेवा के टिकट बुकिंग शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना के तहत सहस्त्रधारा से गौचर तक हेली सेवा संचालित की जा रही है। इस सुविधा का उपयोग करते हुए श्रद्धालु देहरादून से गौचर और गौचर से बदरीनाथ धाम तक की यात्रा हेलिकॉप्टर से कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें