रात तक इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की
नशेड़ी बेटे ने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। परिजन नाबालिग को लेकर कोतवाली पहुंचे। लेकिन रात तक इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
शेरवानी क्षेत्र निवासी एक किशोर ने शुक्रवार शाम अपनी मां से रुपये मांगे। पिता ने उसे नशे का आदी बताकर रुपये देने से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए किशोर ने घर में रखे चाकू से पिता पर हमला कर दिया।
हमले में चाकू पिता की छाती पर लगा, जिससे पिता मामूली रूप से चोटिल हो गए। इस हरकत से हतप्रभ उसके माता-पिता और अन्य परिजन किशोर को लेकर शुक्रवार शाम कोतवाली पहुंचे।