फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: टूटेगा 106 साल पुरानी इनामुल्लाह बिल्डिंग का छह मीटर हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iएमडीडीए ने बिल्डिंग में दुकान चलाने वालों और रहने वालों को भेजा नोटिसI
विज्ञापन




सड़क चौड़ीकरण के लिए 106 साल पुरानी इनामुल्लाह बिल्डिंग का आगे का छह मीटर हिस्सा तोड़कर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इसके लिए एमडीडीए ने बिल्डिंग में दुकान चलाने वालों और रहने वालों को नोटिस भेजा है।



जाम से छुटकारा दिलाने के लिए पुराने आढ़त बाजार में भूमि अधिग्रहण कर वहां फोरलेन रोड बनाने की तैयारी पूरी है। इसके लिए सहारनपुर चौक से प्रिंस चौक के बीच कई इमारतों का अगला हिस्सा तोड़कर भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। एमडीडीए लगातार भवन स्वामियों को नोटिस भेज रहा है। भूमि अधिग्रहण के लिए 106 साल पुरानी दून की ऐतिहासिक ‘इनामुल्लाह बिल्डिंग’ को भी चिह्नित किया गया है। इस बिल्डिंग का छह मीटर फ्रंट अधिग्रहित किया जाएगा। अगला हिस्सा टूटते ही यह इमारत बेनूर हो जाएगी। उधर, बिल्डिंग के दुकानदारों को नई आढ़त बाजार में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


नए आढ़त बाजार के लिए हरिद्वार बाईपास पर जमीन फाइनल होने के बाद सहारनपुर चौक से प्रिंस चौक के बीच रोड चाैड़ीकरण की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है।





Iएमडीडीए पहुंचे दुकानदार बोले- कोई जानकारी नहींI



इनामुल्लाह बिल्डिंग में बड़ी संख्या में लोग दुकान चलाते हैं। इस बिल्डिंग के दुकानदार सोमवार को एकसाथ एमडीडीए पहुंचे और उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी से मुलाकात की। बताया, उन्हें अधिग्रहण और उसके बाद की प्रक्रिया को लेकर कोई जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह की भ्रामक सूचनाएं चल रही हैं। उपाध्यक्ष ने कहा, सभी को नई आढ़त बाजार में दुकानें दी जाएंगी। किरायेदारों और भूस्वामियों दोनों को मौका दिया जाएगा।





Iएक ही लिंंटर पर बनी है 400 मीटर लंबी इमारतI

इनामुल्लाह बिल्डिंग का इतिहास 106 साल पुराना है। वर्ष 1917 में अंग्रेजी शासन के दौरान देहरादून के इनामुल्लाह शेख ने 400 मीटर लंबी इनामुल्लाह बिल्डिंग बनवाई थी। इसे गेस्ट हाउस के तौर पर बनवाया गया था। उनके नाम पर ही इस बिल्डिंग का नाम पड़ा। दो मंजिला इनामुल्लाह बिल्डिंग में अब ग्राउंड फ्लोर पर कई दुकानें हैं। लोग बताते हैं कि इनामुल्लाह शेख ने इस बिल्डिंग को किलेनुमा बनवाया था। इसकी खास बात यह है कि 400 मीटर लंबी यह इमारत एक ही लिंटर पर बनी है। यह बिल्डिंग चूने और उड़द की दाल से बनवाई गई है। बिल्डिंग में इनामुल्लाह शेख की चौथी पीढ़ी रहती है।
विज्ञापन




I
I

Iसहारनपुर चाैक से प्रिंस चौक के बीच सभी इमारतों के अगले हिस्से को आवश्यकता के अनुसार अधिग्रहित किया जा रहा है। इसमें इनामुल्लाह बिल्डिंग भी शामिल है। जितनी जरूरत है उतना हिस्सा लिया जाएगा, शेष हिस्से को पहले की तरह लोग प्रयोग कर सकेंगे।
I

I
I

I- बंशीधर तिवारी, उपाध्यक्ष, एमडीडीएI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें