फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नियम तोड़ने पर पहले दिया पंपलेट, फिर काटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को परिवहन विभाग ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। उल्लंघन करने वालों को रोककर पहले यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट दिए गए, फिर चालान किया गया। चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की गई। अभियान के दौरान 94 दोपहिया वाहनों का चालान हुआ। इसमें 81 बिना हेलमेट थे। छह वाहनों को सीज किया गया।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रवर्तन रावत सिंह ने बताया कि अभियान के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। सेलाकुई, सुद्धोवाला, सहसपुर, हरबर्टपुर, धर्मावाला, विकासनगर, बाढ़वाला आदि क्षेत्रों में वाहनों को चेक किया गया। अधिकांश दोपहिया चालक बिना हेलमेट लगाए मिले। कई के पास हेलमेट था, लेकिन सिर पर नहीं लगाया हुआ था। इस पर उन्हें हेलमेट पहनाया गया। हेलमेट का महत्व भी बताया गया। एआरटीओ ने बताया कि यातायात नियमों को लेकर लोगों को जागरूक और गंभीर होना होगा।



उधर, एआरटीओ प्रशासन मनीष तिवारी ने उप संभागीय परिवहन कार्यालय में लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी को यातायात नियमों का ज्ञान होना चाहिए। वाहन चलाते हुए नियमों का पालन करना चाहिए। तभी हादसों की संख्या में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें