फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन दागेगा खिताबी 'गोल'

Wed, 14 Aug 2013 11:26 PM IST
देहरादून/अंशुल डांगी
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल में किसके नाम होगा खिताब यह तो वक्तत के साथ्ा पता चल जाएगा, लेकिन फिलवक्त तो फाइनल में पंहुची दोनों ही टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


देहरादून में चल रहे 29वें कारबरी मेमोरियल सब जूनियर फुटबाल टूर्नामेंट के खिताब के लिए वाइनबर्ग ऐलन मसूरी और सेंट जोजेफ्स एकेडमी के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।

बुधवार को कर्नल ब्राउन स्कूल में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में वाइनबर्ग ऐलन ने 4-0 और सेंट जोजेफ्स एकेडमी ने 2-1 से जीत दर्ज की।

कर्नल ब्राउन स्कूल में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में वाइनबर्ग ऐलन मसूरी का सामना एशियन स्कूल के साथ हुआ। वाइनबर्ग ऐलन ने अपने शानदार खेल के दम पर मैच में 4-0 के अंतर से जीत हासिल की। टीम के लिए तुषार व किसले ने 2-2 गोल दागे।
विज्ञापन


दूसरा सेमीफाइनल सेंट जोजेफ्स एकेडमी और एनडीएस ऋषिकेश के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने गोल करने के लिए भरपूर प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो सके।

दूसरा हाफ भी गोल रहित रहा। टाईब्रेकर में सेंट जोजेफ्स एकेडमी ने 2-1 से जीत हासिल की। टीम के लिए ईशान व आयुश ने गोल किए। एनडीएस ऋषिकेश के कुनाल गोल करने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें