माय सिटी रिपोर्टर देहरादून देश दुनिया में फैले कोरोना वायरस से निपटने को लेकर जहां केंद्र व राज्य सरकारों की ओर से कोरोना वायरस की गिरफ्त में आए मरीजों का इलाज कराने और लॉकडाउन के चलते लोगों को परेशानियों से निजात दिलाने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, वही कोरोना वायरस के चलते जिंदगी गवाने वालों की याद में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई है पंच वृक्ष प्रकृति संरक्षण अभियान के तहत जगह-जगह पर पेड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डीएम लखेरा की अगुवाई में शुरू किए गए इस अभियान के तहत लाकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए वृक्षारोपण किया जा रहा है। शिक्षक डीएम लखेरा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में लोगों को अपने घरों में पेड़ पौधे लगाने के साथ ही जहां कोरोना वायरस बीमारी के चलते मृत लोगों को अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं, वहीं प्रकृति संरक्षण में भी अपना योगदान दे सकते हैं। शिक्षक डीएम लखेरा और उनके साथियों का कहना है कि लोग घर में बेकार अपने आटे की थैलियों, प्लास्टिक के बैग, टूटे बर्तनों व बाल्टियों में पेड़ पौधे लगाकर पप्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं।