उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बाबा रामदेव की हरिद्वार में सिडकुल स्थित नूडल्स बनाने वाली फैक्ट्री में छापा मारकर नूडल्स के दो सैंपल भरे।
दोनों नमूनों को जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेज दिया गया है। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में अफरातफरी का माहौल रहा। हरियाणा के जींद जिले में बाबा रामदेव की पतंजलि के उत्पाद आटा नूडल्स में कीड़े निकलने की खबरें आई थीं।
इसका संज्ञान लेते हुए नौ दिसंबर को उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने प्रदेश में पतंजलि के नूडल्स के सैंपल भरने के आदेश जारी किए दिए थे।