फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय बढ़ोतरी को लेकर भोजनमाताओं को धरना जारी

विज्ञापन
खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन करती भोजनमाताएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में भोजनमाता संगठन ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने धरना स्थल पर पहुंच भोजनमाताओं को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि प्रदेश सरकार भोजनमाताओं का शोषण कर रही है। कोई भी कर्मचारी वर्ग वर्तमान में सरकार के कामों से संतुष्ट नहीं है। प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण नहीं कर रही है। जिससे कर्मचारी वर्ग स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहा है।
वर्तमान में भोजनमाताओं को मानदेय के रूप में दो से तीन हजार रुपये दिए जाते हैं। इतनी कम राशि में उनके लिए घर चलाना नामुमकिन है। मैदानी जिलों में अक्षय पात्र फाउंडेशन को मध्याह्न भोजन योजना का काम सौंपने के बाद संबंधित स्कूलों में तैनात भोजनमाताओं के भविष्य पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। सरकार को भोजनमाताओं की मांगों पर अपनी स्थिति को स्पष्ट करना चाहिए। वहीं हरिद्वार की भोजनमाताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी शुक्रवार को आयोजित धरने में शामिल हुआ। धरना देने वालों में भगवानपुर हरिद्वार की जिलाध्यक्ष सुमन, संयोगिता, बबीता, मूर्ति देवी, लता, बलजीत कौर, बबली, ललतेश, मुकेश, संतोष देवी, झूलो देवी, बोरो देवी, आशा रावत, परमजीत, आशा वर्मा, मिम्मा देवी, सुमन मिश्रा, ऊषा राठौर, विमला, शर्मिला, संसारवती, रविता, अंबिका देवी, पुष्पा, मंजू, सुनीता, चंपा, कमल राणा, संगीता, ममता, धरमो, बबली, काजल गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें