फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फूड कोर्ट डेस्टिनेशन में जल्द मिलेगा कई देशों के व्यंजनों का स्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
-31 संगठित दुकानें, शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस
विज्ञापन

फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द जनता को होगा समर्पित
-नगर निगम का पहला फूड हब युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद का बनेगा केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। नगर निगम के पहले फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसे शीघ्र ही आम जनता के लिए खोला जाना है।
यह फूड कोर्ट महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के निकट रायपुर-थानों रोड पर तैयार किया जा रहा है। इससे न केवल शहरवासियों के लिए बल्कि पर्यटकों के लिए भी एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आकर्षक फूड स्पेस प्रदान किए जाने का दावा किया जा रहा है। यहां विभिन्न राज्यों और देशों के व्यंजनों का स्वाद एक ही स्थान पर लेने का अवसर मिलेगा। फूड कोर्ट में कुल 31 संगठित दुकानों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। परिसर में स्वच्छता, शौचालय, ओपन डाइनिंग के साथ लाइट शो, बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था और पर्यटकों के लिए पाथवे की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया कि देहरादून को उन शहरों की तर्ज पर विकसित करने की योजना है जहां इंदौर मॉडल के अनुसार फूड कोर्ट-फूड पार्क का निर्माण किया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में फूड पार्क में सौंदर्यीकरण और साइनबोर्ड का कार्य अंतिम चरण में है। यह फूड कोर्ट पर्यटकों और शहरवासियों के लिए भीड़-भाड़ और ट्रैफिक से दूर, उत्तराखंड के स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का आनंद लेने का नया स्थल प्रदान करेगा। नागरिक सुविधाओं के साथ-साथ यह फूड कोर्ट युवाओं और व्यापारियों के लिए रोजगार सृजन का भी अवसर प्रदान करेगा और शहर में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें