फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक गीतों से राजनीति के हलचल मचाने वाले गायक ने लिख दी ये सियासी पोस्ट

Wed, 01 Feb 2017 04:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नरेंद्र ‌नेगी - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
‘नौछमी नारायण’ और ‘कमीशन कु मीट भात’ जैसे गीतों से उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मचाने वाले लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की राजनीति पर प्रहार करती फेसबुक पर की गई एक पोस्ट फिर चर्चा में है। नेगी की इस पोस्ट को लोगों ने हाथोंहाथ लिया है। पोस्ट पर ताबड़तोड़ कई कमेंट्स आ रहे हैं।
विज्ञापन


नेगी दा पहले ही कह चुके थे कि इस बार वह राजनीति पर कोई गीत नहीं बनाएंगे। इन गीतों का एक-दूसरे राजनीतिक दलों द्वारा सियासी इस्तेमाल किया जाता है। जिसकी वजह से वह इस चुनाव में अब तक दूरी बनाए हुए थे। लेकिन लगता है नेगी दा के अंदर का गायक प्रदेश के मौजूदा हालातों को देखकर चुप नहीं बैठ सका।

अबकी उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए राजनीति पर कटाक्ष किया है। नेगी दा की आधिकारिक फेसबुक पेज की इस पोस्ट में राज्य में दलबदल और 16 साल के हालात भी बयां किए गए हैं। तो कुछ अन्य पोस्ट नेताओं और माफिया के गठबंधन पर भी कटाक्ष करती हैं। यही नहीं उन्होंने प्रदेश की सत्ता में रहे दो प्रमुख दलों पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह हैं कुछ पोस्ट के कुछ हिस्से

फेसबुक - फोटो : getty
-> उत्तराखण्डै सूण
थोरि थोरडा बागि ह्वै गिनी
कख भेजिछा कख पौंछिनी
कांग्रेस बल नौकी रैगे
भाजपा कांग्रेस ह्वैगे
हम त वे ही दल का भुलू
जख कुटु मदरि टिकट मिलू
फैदा यांमै हूण।
तन्निले तान तनी तून
तनि ढेबरि तन्नी ऊन
तेरि भि सुणला दाजू
पैलि उत्तराखण्डै सूण

दग्ड्यो आजकल भाजपा ज्वाइन कन्नू अर टिकट हत्याणा खुण एकी योग्यता चयेणी
छ कि आपथै कट्टर कांग्रेसि होण चैन्दो।
राजनीति बल पातर ह्वेगे
भला भला लोखू नि स्वांदि दिदा
भलि जि होंदि छुमा बौत
धार धारू क्यों जांदि दिदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें