देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की हालत में अब काफी सुधार है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति पर संतोष जताया है।
रविवार को डॉक्टरों ने कहा कि वेंटिलेटर को हटा दिया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। अब उनका सामान्य उपचार होगा। वहीं शनिवार को अस्पताल में उनका हाल जानने आम और खास सभी जुट रहे।
शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, देवप्रयाग विधायक मनोज कंडारी सहित कई लोग उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे। उधर वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के स्वास्थ्य में भी पहले से काफी सुधार है।