फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से जंग : अब घर-घर आएगी फॉगिंग टीम

Sun, 11 Sep 2016 10:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Dengue - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
लगातार बढ़ रहे डेंगू के डंक पर जनता के आक्रोश के बाद उत्तराखंड सरकार और तमाम महकमे नींद से जाग गए हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की डेढ़ सौ संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। नगर निगम में आज टीम के सदस्यों को बाकायदा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद टीम घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी देने के साथ ही पोर्टेबल मशीन से फॉगिंग भी करेंगी।
विज्ञापन


शनिवार को महापौर विनोद चमोली ने बताया कि कम मशीनें होने के कारण कुछ क्षेत्रों में फॉगिंग नहीं हो पाई थी। अब नई मशीनें आने से बाकी के बचे हुए क्षेत्रों में भी फॉगिंग कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि अब डेंगू से बचाव की जानकारी और फॉगिंग के लिए 150 संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। टीम के अध्यक्ष वार्ड के पार्षद हाेंगे। टीम में प्रशासन के तहसील स्तर का अधिकारी, निगम का एक सफाई सुपरवाइजर और स्वास्थ्य विभाग से एक डॉक्टर के अलावा तीन और कर्मचारी भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 10 दिनों तक चलेगा।

टीम के काम की मॉनिटरिंग स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ और नगर आयुक्त करेंगे। नगर निगम ने डेंगू कंट्रोल के नाम से एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाया है, जिसमें डेंगू की रोकथाम के लिए की जा रही फॉगिंग और सफाई नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारियों को अपडेट देनी होगी। ग्रुप की मॉनिटरिंग खुद महापौर और नगर आयुक्त करेंगे।
विज्ञापन


60 में 15 मशीनें खराब
हर टीम को स्प्रे मशीनें उपलब्ध कराने पर नए तथ्य सामने आए हैं। शनिवार को महापौर ने जब नगर स्वास्थ्य अधिकारी से मशीनों की जानकारी ली तो पाया कि 60 में से 15 मशीनें खराब हैं। महापौर ने टीमों को मशीनें उपलब्ध कराने के लिए मशीनें खरीदने के निर्देश दिए हैं। 

15 मशीनें खरीदीं, फॉगिंग शुरू
शासन से बजट जारी होने के बाद निगम ने 15 नई पोर्टेबल मशीनें खरीदी हैं। महापौर विनोद चमोली और नगर आयुक्त नितिन भदौरिया ने सुपरवाइजरों को मशीन देकर फॉगिंग के लिए वार्डों में रवाना किया। महापौर ने बताया कि 60 नई मशीनें खरीदी जानी हैं। मार्केट में मशीनें कम हैं। अन्य मशीनों के लिए दिल्ली ऑर्डर दे दिया गया है। हर वार्ड में एक मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर पार्र्षद सुशील गुप्ता, एएमएनए भगत सिंह रावत, नगर स्वास्थ्य अधिकारी कैलाश गुंज्याल, प्रोजेक्ट नोडल अधिकारी रमेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें