फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एक बार फिर कोहरे ने गिराया मैदान का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन के अंतराल में एक बार फिर दिन के समय मैदानी इलाकों में कोहरा छाया तो ठंड ने अपने तेवर दिखाए। बृहस्पतिवार को सुबह के समय छाए कोहरे व बादलों से दिनभर सूखी ठंड ने परेशान किया। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचा रहा। इसके उलट पर्वतीय इलाकों में चटक धूप खिलने से तापमान भी सामान्य से अधिक रहा और ठंड से भी राहत मिली।
विज्ञापन




मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। इससे पहले बीती 20 दिसंबर को दिन के तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। उस दिन अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कमी के साथ दर्ज किया गया था। इसके चलते जनजीवन प्रभावित रहा और कोहरे की वजह से दृश्यता भी कम रही। इसके बाद 21 दिसंबर से तापमान सामान्य हुआ तो ठंड से राहत मिली लेकिन चार दिन के बाद एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला।





धूप से चमके पहाड़, मैदानों में कड़ाके की ठंड

भले ही प्रदेश के मैदानी इलाकों में लोगों ने कोहरे से कड़ाके की ठंड का सामना किया लेकिन पहाड़ों में चटख धूप खिलने से ठंड का अहसास कम हुआ। जहां एक ओर मैदानी इलाकों के दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। वहीं, पर्वतीय इलाकों का तापमान सामान्य से ऊपर रहा। मुक्तेश्वर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री बढ़ोतरी के साथ 19.6 डिग्री और नई टिहरी का भी सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 18.0 डिग्री रहा। साथ ही रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। जबकि देहरादून के अलावा पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कमी के साथ 20.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें