फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बिखरे फूल, ऐतिहासिक नगर परिक्रमा में उमड़ी आस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी की सड़कों पर सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। कई जगह फूल बिखरे तो जयकारों से द्रोणनगरी गूंज उठी। श्री झंडेजी आरोहण के तीसरे दिन निकाली गई ऐतिहासिक नगर परिक्रमा से द्रोणनगरी सुबह से ही आस्था में डूबी रही।
विज्ञापन


सोमवार को नगर परिक्रमा में श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर गुरुमहाराज के जयकारे लगाए। जगह-जगह लंगर लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। नगर परिक्रमा के बाद सड़कें फूलों से सजी नजर आईं। नगर परिक्रमा सुबह 7:30 बजे शुरू होकर कांवली रोड, श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल बिंदाल, तिलक रोड, टैगोर विला होते हुए घंटाघर पहुंची। इस दौरान सड़कों पर केवल संगत ही दिखाई दी। यहां से पलटन बाजार होते हुए नगर परिक्रमा लक्खीबाग पुलिस चौकी से रीठा मंडी, एसजीआरआर स्कूल बॉम्बेबाग पहुंची।



यहां संगत को गन्ने का प्रसाद वितरित किया गया। यहां से नगर परिक्रमा श्रीमहंत साहिबान की समाधि स्थल पहुंची। यहां मत्था टेकने के बाद दरबार साहिब पहुंचकर नगर परिक्रमा सम्पन्न हुई। दूनवासियों ने पुष्प वर्षा कर संगत का स्वागत किया। फूल बरसांदी जांवा राह तेरे... गुरुभक्ति के भजनों पर लोग खूब थिरके। जगह-जगह लगे लंगर में संगत को गाजर का हलवा, कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन






अतिथि देवो भव: के भाव से विभोर हुई संगत: श्रीमहंत

श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि दूनवासियों ने अतिथि देवो भवः के भाव को इस वर्ष भी चरितार्थ किया। इस प्रेम को पाने के लिए संगत हर साल बड़ी संख्या में दून पहुंचती है। उन्होंने श्री झंडेजी मेले के सफल आयोजन, गुरु संगत को दिए गए स्नेह के लिए दूनवासियों का आभार जताया। कहा कि श्रीगुरु राम राय महाराज का आशीर्वाद व कृपा सभी पर बनी रहे।





गुरु के रंग में रंगी संगत



दून की ऐतिहासिक नगर परिक्रमा में संगत गुरु के रंग में रंगी रही। आज दी घड़ी बाबा जी रोज-रोज आवे.., मेला खुशियां दां आंदा है हर साल... भजनों पर संगत ने खूब नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें