फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाकर तीन बाल श्रमिकों को कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत सोमवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून ने जिला टास्क फोर्स के साथ मिलकर विकासनगर और कालसी क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दाैरान कालसी और विकासनगर क्षेत्र के प्रतिष्ठानों से तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। बच्चों का मेडिकल परीक्षण के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष समक्ष प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


बचपन बचाओ आंदोलन के प्रदेश समन्वयक सुरेश उनियाल ने बताया कि बाल कल्याण समिति के निर्देश पर रेस्क्यू किए गए बच्चों को समर्पण खुला आश्रय गृह चंदननगर देहरादून में दाखिला करा दिया गया। उन्होंने बताया कि कालसी गेट स्थित बॉबी शीश महल भोजनालय, अंबाड़ी स्थित किसान ट्रैक्टर और राजू ऑटो सर्विस सेंटर के स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में श्रम विभाग, मैक संस्था, बचपन बचाओं आंदोलन, चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें