फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: पांच दिन से बाढ़ से घिरा गौहरीमाफी, अब तक 96 लोगों को राहत कैंप में किया शिफ्ट

Tue, 07 Aug 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गौहरीमाफी से लोगों को किया गया रेस्क्यू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सौंग नदी का जलस्तर बढ़ने से गौहरीमाफी क्षेत्र में बाढ़ आ गई है। इससे प्रभावितों को जिला प्रशासन ने मंगलवार को राफ्ट से खाद्य सामग्री पहुंचा दी है।

विज्ञापन


अब तक क्षेत्र से 96 प्रभावित लोगों को एसडीआरएफ की टीम ने राफ्ट से निकाल कर माध्यमिक पाठशाला रायवाला में बने राहत कैंप में शरण दी है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं प्रशासन बीर सिंह बुदियाल ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया। 

सौंग नदी का जलस्तर बढ़ने से गौहरीमाफी में कई घरों में पानी घुस गया था। जिन्हें प्रशासन ने एसडीआएफ की मदद से राफ्ट से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया है। माध्यमिक पाठशाला रायवाला व टिहरी फार्म स्थित जीटीएस अस्पताल में राहत कैंप बनाए हैं। जहां पर कई परिवारों के लोग रह रहे हैं। जबकि 18 प्रभावित परिवारों ने रिश्तेदारों के यहां आश्रय लिया है। मंगलवार को एडीएम ने तहसीलदार ऋषिकेश, रजिस्ट्रार, कानूनगो, लेखपाल व सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता, पुलिस, एसडीआरएफ  की टीम के माध्यम से चलाए जा रहे राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन


एडीएम ने बताया कि रायवाला स्थित माध्यमिक विद्यालय में 150 प्रभावितों के लिए भोजन व चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। इसके लिए साथ ही राफ्ट से 20 घरेलू गैस सिलेंडर प्रभावित क्षेत्र में पहुंचाए गए। चार अगस्त से लेकर अब तक 96 लोगों को रेस्क्यू किया गया। जिसमें 14 बच्चे शामिल हैं। इसके साथ ही प्रभावित छप्पन सिंह, जय सिंह के परिवाराें को आनंदमयी इंटर कालेज में शिफ्ट किया गया। धर्म सिंह राणा, शैला देवी, कुंवर सिंह, बसंत नाथ, शांति देवी, छोटा सिंह के परिवार अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहे है।

पांच परिवारों के 35 लोगों को कैंसर अस्पताल गौहरीमाफी में रहने की व्यवस्था की गई है। सिंचाई विभाग की ओर से चार जेसीबी मशीनें लगा कर 550 मीटर नदी में चैनेलाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। प्रभावितों के लिए राहत कैंप में दूध, चीनी, आटा, चावल, खाद्य तेल, दाल, सब्जियों को फौरी राहत के रूप में भेजी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी की ओर से गौहरीमाफी में एक माह का अतिरिक्त राशन उपलब्ध कराया गया है। एडीएम ने बताया कि नदी का जलस्तर कम होने से बाढ़ से स्थिति नियंत्रण में है। गांव में घुसा पानी निकाल लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें