फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकपत्थर, विकासनगर, कुल्हाल में फ्लाइंग दस्ते गायब

Sat, 28 Jan 2017 01:05 PM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए डाकपत्थर, विकासनगर और कुल्हाल में तैनात फ्लाइंग दस्ते गायब हैं।
विज्ञापन

 
जिलाधिकारी की मॉनीटरिंग टीम सड़कों पर उतरी को यह हकीकत सामने आई। शराब और नशीले पदार्थों के लिहाज से संवेदशील माने जाने वाले विकासनगर, डाक पत्थर और कुल्हाल में जहां स्थिति चौंकाने वाली है, वहीं मसूरी विधानसभा में दस्ते के एक प्रभारी का मोबाइल स्विच आफ होने के कारण एफआईआर दर्ज कराई गई है।

आचार संहिता लागू होने के बाद नगदी, शराब और नशीले पदार्थों की धरपकड़ के लिए जिले में करीब 90 फ्लाइंग दस्तों का गठन किया गया था, जिसमें पुलिस को भी शामिल किया गया है। जिलाधिकारी रविनाथ रमन को लगातार फ्लाइंग दस्तों के फ़ील्ड से गायब होने की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गोपनीय रूप से इसकी जांच करने के आदेश दिए थे। इसके लिए अधिकारियों की टीमों के लोकेशन खंगाले गए।
विज्ञापन


मॉनीटरिंग टीमों ने जांच के बाद बताया कि डाकपत्थर, विकासनगर, कुल्हाल में स्टेटिक टीम गायब हैं। कहीं कोई कर्मचारी और अधिकारी काम नहीं कर रहा है। हिमाचल में शराब सस्ती होने के कारण इसकी बड़ी मात्रा में तस्करी होती है। मुख्य कोषाधिकारी मोहम्मद गुलफाम अहमद ने बताया कि भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई में ज्येष्ठ खनन अधिकारी सुनील पंवार के चुनाव ड्यूटी नहीं करने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पंवार का मोबाइल भी स्विच आफ था। विकासनगर क्षेत्र में एक अवर अभियंता ड्यूटी के समय बर्थडे पार्टी में व्यस्त पाए गए। 
विज्ञापन


ड्यूटी से लापरवाह कर्मचारियों और अधिकारियों को चिह्नित किया जा रहा है। नदारद मिलने वालाें को नोटिस भेजने के साथ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 
- रविनाथ रमन, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें