8 अक्तूबर को गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस उड़ान सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। व्यवसायिक तौर पर शुरू की गई पहली उड़ान में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और विधायक पुष्कर सिंह धामी जौली ग्रांट से पिथौरागढ़ के लिए उड़े। इसके बाद डीजीसीए (महानिदेशक नागरिक उड्डन) के स्तर से इस सेवा को क्लीयरेंस नहीं मिल सकी। सूत्रों के अनुसार कई तरह की आपत्तियां हैं, जिनके जल्द दूर होने के आसार नहीं है। ऐसे में उड़ान सेवा बुधवार से शुरू नहीं हो सकेगी।
आरसीएस की पहली उड़ान
उत्तराखंड में रिच कम्युनिकेशन सर्विसेज (आरसीएस) के तहत यह पहली उड़ान सेवा है। शुरुआत में एक ही उड़ान रहेगी, रिस्पांस मिलने पर दो उड़ाने शुरू की जाएंगी। इस उड़ान में प्रति व्यक्ति किराया 1580 रुपये रखा गया है।
देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच शुरू हो रही नौ सीटर विमान सेवा बुधवार से शुरू होने की स्थिति में नहीं है। विमान कंपनी को अभी डीजीसीए से कुछ अनिवार्य क्लीयरेंस नहीं मिल पाई है। राज्य के स्तर से सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं।
- ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव