फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग सकती है आपकी भी लॉटरी, इन फ्लैट की बुकिंग शुरू, जल्दी से करें अप्लाई

Mon, 29 Jan 2018 09:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
flat
विज्ञापन

यहां फ्लैट की बुक‌िंग शुरू हो चुकी, लेकिन मिलेगी उसी को जिसकी लॉटरी निकलेगी। तो जल्दी से अप्लाई करें...

विज्ञापन


मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने ट्रांसपोर्ट नगर फेस-2 और सहस्त्रधारा रोड स्थित आलयम ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं में शनिवार से बुकिंग शुरू कर दी है।दोनों ही परियोजनाओं में आवेदक 19 फरवरी तक फ्लैट की बुकिंग करा सकेंगे। 20 फरवरी को दोनों ही परियोजनाओं में 224 एलआईजी फ्लैट का लाटरी से आवंटन किया जाएगा।

प्राधिकरण सभागार में आयोजित एक समारोह में एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव और सचिव पीसी दुम्का ने ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं की लांचिंग की। मनोहर लाल, वीवी थापा, संतोष वर्मा और सत्य प्रकाश को एलआईजी आवेदन फार्म देकर परियोजनाओं की बुकिंग की शुरू की गई।
विज्ञापन

 

20 फरवरी को एलआईजी फ्लैट का लाटरी से किया जाएगा आवंटन

फ्लैट
उपाध्यक्ष डॉ.श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर फेस-2 में 144 एलआईजी फ्लैट बनकर तैयार हो चुके हैं। जबकि आलयम परियोजना में 80 एलआईजी फ्लैट हैं। जिनका इस साल आखिर तक निर्माण पूरा हो जाएगा। आलयम परियोजना में ही थ्री बीएचके, टू बीएचके और स्टूडियो अपार्टमेंट भी बनाए जा रहे हैं, इनका निर्माण 2019 तक पूरा होगा।

उपाध्यक्ष ने कहा कि प्राधिकरण ने दोनों ही परियोजनाओं में सभी श्रेणियों के फ्लैट की बुकिंग शुरू कर दी है। परियोजनाओं में एलआईजी की बुकिंग 19 फरवरी तक होगी।

20 फरवरी को एलआईजी फ्लैट का लाटरी से आवंटन कर दिया जाएगा। समारोह का संचालन प्राधिकरण के सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर संजीवन चंद सूंठा ने किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता अनिल त्यागी, संजीव जैन, अधिशासी अभियंता एचएस राणा, अनुसचिव अनुजा सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
 

इन बैंकों से मिलेंगे बुकिंग फार्म

FLAT
दोनों ही परियोजनाओं में फ्लैट बुकिंग फार्म दो सौ रुपये का है। फार्म प्राधिकरण कार्यालय के अलावा बैंक ऑफ  बड़ौदा, ओरियंटल बैंक ऑफ  कामर्स और एक्सिस बैंक की उत्तराखंड की सभी ब्रांचों में उपलब्ध होंगे।

एलआईजी में दो लाख पंजीकरण शुल्क
ट्रांसपोर्ट नगर फेज- 2 में एलआईजी पंजीकरण की धनराशि दो लाख और आलयम में दो लाख 30 हजार रुपये है। बाकी श्रेणी के भवनों में कुल लागत का 10 प्रतिशत पंजीकरण शुल्क रखा गया है।

फ्लैट आवंटन में भी लागू होगा आरक्षण
एमडीडीए की दोनों ही परियोजनाओं में अनुसूचित जाति के लिए 19 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के लिए चार प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 14 प्रतिशत, सांसद विधायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के लिए पांच प्रतिशत, राज्य सरकार के कार्मिक एवं सुरक्षा सेवा के कार्मिक (जो 50 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके हैं) के लिए 6 प्रतिशत और सूचना विभाग उत्तराखंड से मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए 2 प्रतिशत आरक्षण होगा।
विज्ञापन

फ्लैट के कवर्ड एरिया और कीमत

money - फोटो : AmarUjala/file photo
ट्रांसपोर्ट नगर फेज-2 में 144 एलआईजी फ्लैट हैं। एक फ्लैट का कुल एरिया 90.83 वर्ग मीटर और कीमत 19 लाख 90 हजार रुपये है। आलयम में 80 एलआईजी हैं। एक एलआईजी फ्लैट का एरिया 104.13 वर्ग मीटर और कीमत 22 लाख 90 हजार रुपये है।

आलयम परियोजना में ही स्टूडियो अपार्टमेंट का क्षेत्रफल 656.06 वर्ग फीट और कीमत 27 लाख 90 हजार रुपये है। टू बीएचके का क्षेत्रफल 1503.403 वर्ग फीट और कीमत 55 लाख 90 हजार रुपये है। थ्री बीएचके का एरिया 1697.28 वर्ग फीट और कीमत 66 लाख 90 हजार रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें