सेलाकुई। सहोदय की अंतर विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता में द अल्टस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा फिजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय ने छात्रा को ट्रॉफी प्रदान करके सम्मानित किया। बुधवार को ज्ञान इनस्टाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में 10 से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में फिजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या अनु गुप्ता ने छात्रा को ट्रॉफी प्रदान की। संवाद