फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में अगले महीने रामनगर से आएंगे पांच बाघ

Wed, 09 Sep 2020 09:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • रामनगर से बाघों को लाने की सभी तैयारियां पूरी, रेंज में पहले से हैं दो मादा बाघ
  • कोरोना संक्रमण के चलते तिथि पर बना हुआ है असमंजस
विज्ञापन
बाघ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में अगले माह रामनगर से पांच बाघ (टाइगर) लाए जाएंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं है, लेकिन कोरोनाकाल में बाघों को यहां शिफ्ट करने और संक्रमण से सुरक्षा की चुनौती के बीच तारीख के एलान को लेकर असंजस बना हुआ है। रेंज में पहले से दो मादा बाघ मौजूद हैं। 

विज्ञापन


राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर रेंज की टाइगर परियोजना पर लम्बे समय से चल रहा कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसको लेकर रेंज के घने जंगल में बैरीबाड़ा बीट में टाइगर बाड़ा बनकर तैयार है। इसे लगभग एक हेक्टेयर वर्ग क्षेत्रफल में झाड़ी कटान के बाद कटीले तारों की घेराबंदी कर तैयार किया गया है। बाड़े में बांस के जंगल को विकसित किया गया है, जो बाघों के लिए शीतल छांव की पूर्ति करेंगे। पहले चरण में बाघों को कॉलर पहनाकर बाड़े में रखा जाएगा। 

लगातार मॉनीटरिंग के बाद धीरे-धीरे उन्हें रेंज की इस बीट और इससे सटी कांसरों रेंज की सीमा में पहले से रह रही दो मादा बाघों को इनके साथ बाड़े में रखा जाएगा। इससे रेंज में बाघों का कुनबा बढ़ सके।  
विज्ञापन


सब कुछ ठीक रहा तो अक्तूबर में पांच बाघों को रामनगर से मोतीचूर रेंज में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केवल कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता बनी हुई है। 
विज्ञापन

- डीके सिंह, निदेशक, राजाजी टाइगर रिजर्व, देहरादून

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें