फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2024: दूसरे चरण के लिए रोजाना पांच हजार पंजीकरण, 15 सितंबर के बाद यात्रा फिर से पकड़ेगी रफ्तार

Sat, 31 Aug 2024 05:46 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

15 सितंबर के बाद फिर से चारधाम यात्रा रफ्तार पकड़ेगी। अब तक 33 लाख तीर्थयात्री चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में दर्शन करने के लिए प्रतिदिन ऑनलाइन माध्यम से औसतन पांच हजार पंजीकरण हो रहे हैं। मानसून सीजन खत्म होने के बाद 15 सितंबर के बाद फिर से यात्रा रफ्तार पकड़ेगी।

अब तक 33 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। मानसून सीजन में भूस्खलन की घटनाओं से चारधाम यात्रा भी थमी है, लेकिन दूसरे पड़ाव में यात्रा करने के लिए देश-दुनिया से तीर्थयात्री ऑनलाइन पंजीकरण कर रहे हैं। पर्यटन विभाग की सूचना के अनुसार, एक दिन में औसतन पांच हजार लोग यात्रा करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहे हैं।

विज्ञापन


बताया, चारधाम यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक 56 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें 33 लाख यात्री बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं। अक्तूबर और नवंबर तक चारधाम यात्रा चलेगी। वर्तमान में भी चारों धामों के कपाट खुले हैं, लेकिन बारिश से धामों में दर्शन के लिए भीड़ नहीं है।

चारधाम यात्रा प्रशासन के दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, केदारनाथ धाम में एक दिन में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या पांच सौ से कम है। वहीं, बदरीनाथ धाम में एक दिन में 1500 श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...वरुणावत पर्वत पर भूस्खलन:  फंसा हुआ मलबा...ड्रोन की तस्वीरें आई सामने, ULMMC निदेशक ने दी सावधानी बरतने की सलाह

धाम             दर्शन करने वालों की संख्या

केदारनाथ         10.97 लाख

बदरीनाथ           9.22 लाख

गंगोत्री             6.12 लाख

यमुनोत्री            5.23 लाख

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें