विकासनगर। राजकीय इंटर कॉलेज भीमावाला के पांच छात्र-छात्राओं का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना के लिए चयन हुआ है। योजना के तहत 29 से 31 जुलाई तक देहरादून स्थित पैवेलियन ग्राउंड में आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के आधार पर छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है।
प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा आफरीन, राधिका, गौरी, पल्लवी और छात्र साहिब अहमद ने विद्यालय का नाम रोशन करते हुए सफलता हासिल की। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक जुयाल ने बताया बच्चों के प्रदर्शन से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए शिक्षक मनोज रतूड़ी का आभार भी जताया।