हरबर्टपुर। बीडीएम स्कूल में उत्साह के साथ अभिभावक खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित की गई खेल प्रतियोगिताओं में अभिभावकों ने प्रतिभाग करते हुए अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पिंकी शर्मा विजेता बनीं जबकि रजनी वर्मा प्रथम उप विजेता व संजू द्वितीय उपविजेता रहीं। इसके पहले विद्यालय के निदेशक संजय गर्ग ने दीप जलाकर आयोजन की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा खेलकूद सभी के लिए आवश्यक है। इस प्रकार के आयोजनों से अभिभावकों की प्रतिभा भी सामने आ सकेगी। इस अवसर पर कार्तिक गर्ग, नीरज चौरसिया, सतपाल चौहान, पूजा, स्वाति, अंजली, लक्ष्मी, लता, शबनम आदि मौजूद रहे। संवाद