फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मलबा गिरने से जौनसार बावर के पांच मोटर मार्ग रहे बंद

Sun, 13 Sep 2026 12:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पछवादून व जौनसार बावर के पहाड़ी क्षेत्रों में पत्थर, मिट्टी व मलबा आदि गिरने से मार्गों के बंद होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को जौनसार बावर में पांच मोटर मार्ग बंद रहे। क्षेत्र की प्रमुख यमुना व टौंस नदी का जलस्तर सामान्य रहा।
विज्ञापन


मार्ग बंद होने के क्रम में पीएमजीएसवाई कालसी का कोटी से डिमोऊ मोटर मार्ग, पजिटिलानी से सुरयो भंजरा मोटर मार्ग, सिलिखड्ड-कुनैन मोटर मार्ग, हनोल से चातरा मोटर मार्ग, त्यूणी-कथियान से फनार मोटर मार्ग शामिल रहे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनुज भारद्वाज ने बताया मार्गों पर गिर रहे मलबे को साफ करने का कार्य चल रहा है। देर शाम तक सभी मोटर मार्गों पर यातायात को सुचारू करा लिया जाएगा।
सामान्य रहा नदियों का जलस्तर
विकासनगर। पहाड़ी क्षेत्रों व पछवादून में पिछले 24 घंटे में कम बारिश होने के कारण यमुना व टौंस नदी का जलस्तर सामान्य चल रहा है। बताते चलें यमुना नदी में खतरे का स्तर 455.37 मीटर पर है, जबकि फिलहाल नदी में पानी खतरे के स्तर से नीचे 454.91 मीटर पर पानी बह रहा है। डाकपत्थर बैराज से 398.55 क्यूमेक पानी छोड़ा गया है। इसके अतिरिक्त टोंस नदी में खतरे का स्तर 644.75 मीटर पर है और नदी में 644.70 मीटर पर पानी बह रहा है। नदी पर इच्छाड़ी बांध से 324.88 क्यूमेक पानी का डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें