फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर हरियाणा की एक महिला से पांच लाख रुपये ठग लिए। महिला अपने बेटे का एडमिशन कराना चाहती थी। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन




एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि फरीदाबाद, हरियाणा की रहने वालीं डॉ. मीनाक्षी शर्मा अपने बेटे को मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराना चाहती थीं। इसके लिए वह जून 2018 में देहरादून आईं। यहां सुद्धोवाला में उनका एक दोस्त रहता था। उनके मकान में अनिल श्रीवास्तव और उसकी पत्नी सिम्मी श्रीवास्तव रहते थे। अनिल ने महिला को बताया था कि वह एक निजी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन इंचार्ज हैं। उसने भरोसा दिलाया कि वह उनके बेटे का एडमिशन करा देगा।



इसके लिए उसने पांच लाख रुपये की मांग की। डॉ. मीनाक्षी ने पांच लाख रुपये श्रीवास्तव दंपती को दे दिए। जब काउंसलिंग हुई तो डॉ. मीनाक्षी अपने बेटे के साथ पूरे दिन कॉलेज में बैठी रहीं, लेकिन एडमिशन नहीं हो पाया। इस पर जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो वह टालने लगा। बार-बार देहरादून आईं, लेकिन उन्हें पैसे वापस नहीं किए गए। इसके बाद कोरोना काल चला तो सब कुछ बंद हो गया। अब आरोपी दंपती उन्हें पहचान भी नहीं रहे हैं। एसओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें