फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवती को ऑनलाइन भेजे जाते थे पांच सौ से तीन हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपोखरी की युवती का धर्मांतरण करने का प्रयास कर रहे युवक और युवतियां उसे ऑनलाइन रुपये भी भेजते थे। उसके खाते में यूपीआई के माध्यम से कभी पांच सौ तो कभी एक हजार रुपये। अधिकतम उसके खाते में तीन हजार रुपये तक जमा किए गए हैं। अब तक उसके खाते में कितनी रकम जमा की गई है इसकी जांच भी पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


युवती के पिता रानीपोखरी में परचून की दुकान चलाते हैं। पुलिस ने युवती से उसके परिजनों की मौजूदगी में पूछताछ की है। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी उससे अपने धर्म को श्रेष्ठ बताते हुए बात करते थे। उसे बताया जाता था कि उनके धर्म में बहुत स्वतंत्रता है। वह वहां पर रानी बनकर रहेगी। इसके अलावा उसे पैसों की जरुरत नहीं थी फिर भी वे उसे ऑनलाइन पैसे भेज देते थे। बताते थे कि यह तो अभी केवल शुरुआत है अगर वह उनके धर्म में आ गई तो पैसों की बरसात होगी।

इसी तरह से उसका ब्रेनवॉश किया जा रहा था। गोवा की रहने वाली श्वेता ने भी मुस्लिम धर्म अपना लिया है। वह भी उससे इंस्टाग्राम पर बातें करती थी। श्वेता अपने पूर्व धर्म की बहुत बुराईयां करती थी और उसे मुस्लिम बनने को कहती थी। उसका काफी समय से किसी भी काम में मन नहीं लग रहा था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रानीपोखरी की इस युवती को कितने रुपये अब तक दिए गए हैं इसकी जांच की जा रही है। आरोपियों ने कई बार युवती से मिलने का प्रयास भी किया लेकिन वह मिल नहीं सके थे। केवल ऑनलाइन ही यह सब चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें