फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में हिंयुवा के पांच कार्यकर्ताओं पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। ट्रक में भैंसों को ले जा रहे लोगों से मारपीट के मामले में पुलिस ने हिंदू युवा वाहिनी के पांच कार्यकर्ताओं को नामजद किया है। उधर पुलिस के अनुरोध पर मुस्लिम संगठनों ने शुक्र वार को प्रस्तावित प्रदर्शन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

बता दें, भगवानपुर के खेड़ी शिकोहपुर निवासी कलीम और अमजद एक अगस्त की सुबह ट्रक में उत्तरकाशी से चार भैंसों को लेकर अपने गांव जा रहे थे। आशारोड़ी चौकी के पास आठ-दस युवकों को उन्हें रोक लिया और दोनों को मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया था। इस मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसी बीच मुस्लिम संगठनाें ने कड़ा एतराज जताया था। इसके बाद क्लेमेंटटाउन पुलिस ने कलीम और अमजद की तहरीर पर हिंदू युवा वाहिनी के संदीप खत्री निवासी इंदर रोड डालनवाला, गोविंद भादवा निवासी टैगोर, जीतू रंधावा निवासी प्रेमनगर, रंजीत ठाकुर निवासी ईसी रोड और जगदीश भट्ट निवासी मोथरोवाला को नामजद किया गया है। इसके अलावा कई अन्य अज्ञात दर्शाए गए हैं।
शराब तस्करी में गिरफ्तार
देहरादून। डालनवाला की करनपुर पुलिस ने ओल्ड सर्वे रोड़ पर चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार दिनेश निवासी नेशविला रोड़ को पकड़ लिया। आरोपी स्कूटी में अंग्रेजी शराब की 12 बोतलें और 48 पव्वे छिपाकर ले जा रहा था। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें