महिलाओं को अब पुरुष ग्राहकों के साथ लाइन में लगकर पैसा जमा कराने के झंझट से मुक्ति मिलने जा रही है। शुक्रवार 28 फरवरी से दून में उत्तराखंड के पहले भारतीय महिला बैंक का शुभारंभ होने जा रहा है। इसका कार्यालय राजपुर रोड स्थित कैलाश प्लाजा में होगा।
बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर करेंगी उद्घाटन
भारतीय महिला बैंक की इस शाखा का उद्घाटन बैंक की चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर उषा अनंत सुब्रह्मण्यम करेंगी। इसमें हर काउंटर पर तमाम कर्मचारी महिलाएं ही होंगी।
पढ़ें, कैबिनेट फैसला: भरे जाएंगे दस हजार शिक्षकों के पद
इस बैंक के खुलने से भीड़ की वजह से काम कराने में दिक्कत महसूस करने वाली महिलाओं को खासी सुविधा होगी।
भारतीय महिला बैंक की 11वीं शाखा
बता दें कि बीते साल केंद्र सरकार के निर्देश पर भारतीय महिला बैंक की स्थापना की गई थी, जिसने बीती 19 नवंबर से कार्य करना शुरू कर दिया था।
पढ़ें, राहुल बोले, लाएंगे स्वास्थ्य का अधिकार
उसके बाद से अब तक विभिन्न शहरों में इस बैंक की 10 शाखाएं खोली जा चुकी हैं। बैंक के डीजीएम अशोक गांधी के मुताबिक भारतीय महिला बैंक की यह देश में 11वीं शाखा होगी।