फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में बनेगी उत्तराखंड की पहली सुरंग!

Fri, 06 Jun 2014 06:14 PM IST
अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट के फैसले के बाद यदि अल्मोड़ा में सुरंग मार्ग बनती है तो यह प्रदेश की पहली सुरंग होगी।
विज्ञापन


पर्यटकों के लिए बनेगी आकर्षण का केंद्र
फिलहाल अपर माल रोड से धारानौला तक वाहनों को जाने में छह किमी की दूरी तय करनी पड़ती है जबकि सुरंग मार्ग बनने के बाद यह दूरी आधा किमी में सिमट जाएगी। यह सुरंग पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगी।
विज्ञापन


अल्मोड़ा अपर माल रोड स्टेशन से धारानौला तक के लिए वाहनों को करबला और पुलिस लाइन होकर आना-जाना पड़ता है।

यह दूरी करीब छह किमी है। यह पूरा इलाका काफी व्यस्त रहता है और यहां बार-बार सड़कों पर जाम लगता है। जिससे वाहनों को निकलने में काफी समय लग जाता है।

काफी समय से उठ रही सुरंग मार्ग की मांग
इस कारण अपर माल रोड से धारानौला के लिए काफी समय से एक सुरंग मार्ग की मांग उठ रही है। प्रस्तावित सुरंग मार्ग पटाल बाजार के भीतर से गुजरते हुए धारानौला निकलेगा।
विज्ञापन


मुश्किल से आधा किमी सुरंग काटकर मार्ग तैयार हो सकता है। इसके बनने के बाद वाहन मुश्किल से दो मिनट में अपर माल रोड से धारानौला पहुंच जाएंगे।

इससे जहां यातायात व्यवस्था काफी सुगम हो जाएगी वहीं पर्यटकों के लिए भी यह सुरंग आकर्षण का केंद्र होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें