वन्यजीवों की आवाजाही का रख गया है खास ख्याल
राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे इस हिस्से में वन्यजीवों की आवाजाही का भी खास ख्याल रखा गया है। यहां आशारोड़ी से डाटकाली टनल तक हाथियों की आवाजाही के लिए दो-दो सौ मीटर लंंबाई और सात मीटर ऊंचाई के दो एलीफेंट अंडर पास बनाए जा रहे हैं। इनका काम 50 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। इनके कंक्रीट के पिल्लर खड़े हो चुके हैं, अब इनमें स्टील गार्डर डाले जाएंगे, जो पहले से बनकर तैयार रहते हैं। इसके अलावा 40-40 मीटर के तीन एनिमल अंडर पास भी बनाए जा रहे हैं, ताकि छोटे जानवर भी जंगल के एक छोर से दूसरे छोर में आसानी से आवाजाही कर सकें।
ये भी पढ़ें...G-20 Summit Ramnagar: रोग नियंत्रण और महामारी से निपटने पर होगा आज दूसरे दिन मंथन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सड़क पर न बहे जंगल का पानी बनाए जा रहे अंडर कैटल पास
जिस क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है, वहां बरसात के मौसम में कई नाले जंगल से निकलते हैं। इन नालों का पानी सड़क पर बहे, इसके लिए आशारोड़ी क्षेत्र में 30-30 मीटर के तीन कैटल अंडर पास बनाए जा रहे हैं, जो पानी की निकासी में मददगार साबित होंगे। इसके अलावा जहां बड़े नाले गिरते हैं, वहां पर 12 सौ मिमी व्यास के चार कल्वर पाइप लगाए जा रहे हैं, ताकि जंगल के एक क्षेत्र से निकलने वाला पानी दूसरे क्षेत्र में आसानी से पास हो सके।