फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के जैव रसायन विभाग में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला एवं उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह अत्याधुनिक प्रयोगशाला श्री महंत इंदिरेश अस्पताल केंद्रीय जैव रसायन प्रयोगशाला में स्थापित की गई है। उद्घाटन अवसर पर सिक्स सिग्मा और पूर्ण प्रयोगशाला स्वचालन के लाभ विषय पर सीएमई कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। अस्पताल के चेयरमैन महंत देवेंद्र दास महाराज ने इस उपलब्धि पर चिकित्सकों और पूरी टीम को बधाई दी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. प्रतापन, प्राचार्य डाॅ. उत्कर्ष शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अनिल मलिक, भावना बैस, डाॅ. तारिक मसूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें