फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पत्नी के जबरन धर्मांतरण और बच्चे के अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल से मिलकर सहसपुर के एक युवक ने कुछ लोगों पर पत्नी-बच्चे का अपहरण करने और जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने संबंधित थाना पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सहसपुर के ग्राम इंदरपुर (लक्ष्मीपुर) निवासी अहसान अली ने बुधवार को एसएसपी से मुलाकात कर पत्नी और बच्चे को वापस दिलाने की गुहार लगाई। एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि 14 फरवरी को सुबह से काम के लिए बाहर गया हुआ था। लौटा तो उसकी पत्नी निशा परवीन और बेटा अकरम घर पर नहीं थे। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। आरोप है कि कुछ लोग उसकी पत्नी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें