हेली कंपनियां लौट गई
15 जून को, केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरते समय आर्यन हेली कंपनी का हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट समेत सात लोगों की माैत हो गई थी। इस हादसे का कारण खराब मौसम बताया गया था। इसी दौरान, ट्रांस भारत के दो हेलिकॉप्टरों ने भी अलग-अलग हेलिपैड से उड़ान भरी और वापस लौटे थे। इन्हीं पायलटों ने आर्यन हेलिकॉप्टर के गुप्तकाशी न पहुंचने की सूचना दी थी।
दुर्घटना के तुरंत बाद डीजीसीए ने दो दिनों के लिए हेलिकॉप्टर सेवा बंद कर दी थी। बाद में, डीजीसीए ने खराब मौसम में जबरन उड़ान भरने के लिए ट्रांस भारत के दोनों पायलटों के लाइसेंस छह महीने के लिए रद्द कर दिए। इसके साथ ही, आर्यन कंपनी प्रबंधन से भी लंबी पूछताछ की गई और राजस्व विभाग ने कंपनी प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं 17 से 21 जून तक खराब माैसम के कारण हेलिकाॅप्टर उड़ान नहीं भर पाए। जिससे यात्री खासे परेशान हुए।
ये भी पढ़ें...Leopard Attack: कोटद्वार में दर्दनाक घटना...खेत में बकरियां चरा रही महिला को घात लगाकर बैठे गुलदार ने मार डाला
केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने पुष्टि की है कि सभी हेली कंपनियां लौट गई हैं और अब वे मानसून खत्म होने के बाद सितंबर में ही दोबारा केदारघाटी पहुंचेंगी।