ऋषिकेश के गुमानिवाला क्षेत्र में देर रात फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हरियाणा नंबर की कार में सवार कुछ युवकों ने गुज्जर बस्ती के पास स्थानीय लोगों पर तमंचा तान दिया। जिसकी खबर लगते ही ग्रामीणों व अन्य लोगों ने आरोपियों का विरोध किया। भीड़ देखकर हुड़दंगी वहां से गाड़ी छोड़कर भाग निकले। इस दौरान उनके पास रखा तमंचा भी वहीं गिर गया।