फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: कॉलेज में फॉर्म भरने पहुंचे छात्रों के बीच फायरिंग, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

Mon, 06 Nov 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएम पीजी कॉलेज में ओपन बोर्ड परीक्षा का फार्म भरने पहुंचे छात्रों के दो गुटों में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। इस दौरान दो छात्रों ने एक छात्र पर हत्या के इरादे से दो फायर भी झोंक दिए।
विज्ञापन


गनीमत रही गोली किसी को नहीं लगी। इससे कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। जांच करने पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी छात्र फरार हो गए। कालेज प्रशासन ने पुलिस तैनात करने की मांग की है।

सोमवार दोपहर कालेज परिसर में छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक छात्र कॉलेज के बाहर खड़ा था। इसी बीच दो युवक मौके पर पहुंचे और उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित छात्र बचकर कॉलेज के भीतर भागा तो हमलावर भी उसके पीछे दौड़ पड़े। इसी दौरान उनमें से एक युवक ने अपनी अंटी से तमंचा निकाला और छात्र पर दो फायर झोंक दिए। गनीमत रही कि इस दौरान गोली किसी को नहीं लगी।

गोली की आवाज से कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सभी छात्र अपने-अपने कक्षों से बाहर निकल आए और परिसर में जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। जबकि इनसे पहले आरोपी छात्र मौके से फरार हो गए।

कोतवाली गंगनहर के एसएसआई चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि शेरपुर निवासी एक छात्र अपने एक दोस्त के साथ ओपन बोर्ड में दाखिला कराने के लिए आया था। इसी दौरान उसकी दो अन्य छात्रों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

उन्होंने कालेज परिसर में फायरिंग करने की बात को सिरे से खारिज किया। एसएसआई का कहना है मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर पर मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें