फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

Sun, 01 Jun 2014 07:56 PM IST
अमर उजाला, झबरेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड-यूपी बार्डर पर फायरिंग होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस भी सूचना के बाद बार्डर पर पहुंची लेकिन मामला यूपी का निकला। जिसके बाद पुलिस वहां से लौट आई।
विज्ञापन


देवबंद की तरफ की गई फायरिंग
रविवार सुबह थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव से देवबंद की तरफ कई राऊंड फायरिंग हो गई। फायरिंग की आवाज से गोकुलपुर गांव में हड़कंप मच गया।

इसी बीच ग्रामीणों ने लखनौता चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद आनन-फानन में स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की।

बॉर्डर पर बढ़ा पुलिस बल
पुलिस ने बताया कि गंगदासपुर और मिरगपुर गांव के लोगों के बीच किसी बात को लेकर फायरिंग हो गई थी। यह दोनों गांव यूपी की सीमा में है। उन्होंने बताया कि झबरेड़ा पुलिस का इससे कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन


एहतियात के तौर पर बार्डर पर पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी गई है। ताकि यूपी की तरफ से कोई भी व्यक्ति उत्तराखंड में न घुस सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें