तीर्थनगरी में अपर गंगा नगर चामुंडा मंदिर के पास आग लगने से एक घर का सारा सामान जल गया। आग इतनी भयंकर थी कि इसकी चपेट में आकर पूरा घर खाक हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार आग की चपेट में आकर सिलेंडर भी फट गया था। जबकि दूसरे सिलेंडर को लोगों ने किसी तरह बाहर निकाल लिया था। वहीं घटनास्थल से सटे अन्य घरों का सामान भी स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।